BREAKING
मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Politics All Regions
24 Aug 2026

जशपुर-जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत

padum kumar

CGP.news Verified Bureau

**

जशपुर-जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत



जिले में सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये स्वीकृत

दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण से आवागमन होगा सुगम

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण एवं उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ 63 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय विकास को भी गति मिलेगी। स्वीकृति के तहत शिवपुर से पत्थलगांव मार्ग के 9 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 5 करोड़ 1 लाख रुपए तथा दुलदुला से चटकपुर-लोटापानी मार्ग, कुनकुरी के 18.6 किलोमीटर हिस्से के मजबूतीकरण के लिए 7 करोड़ 62 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन दोनों मार्गों के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। सड़कें मजबूत और बेहतर होने से आवागमन के समय में कमी आएगी तथा दूरस्थ क्षेत्रों से मुख्य मार्गों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी। इससे कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र की आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

जिले में लगातार मजबूत हो रहा सड़क नेटवर्क

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना के विस्तार, निर्माण, उन्नयन और सुदृढ़ीकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिले के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बाजार और अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच भी आसान होती है। सड़क अधोसंरचना के विस्तार से शासन की विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। बेहतर कनेक्टिविटी ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ विकास की गति को और तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

दो महत्वपूर्ण मार्गों के मजबूतीकरण के लिए मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इन मार्गों के बेहतर होने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सड़कों के सुदृढ़ीकरण से आवागमन आसान होगी और लोगों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारभूत जरूरत हैं। इन मार्गों के मजबूतीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं बढ़ेंगी और लोगों को आवागमन के साथ-साथ रोजगार, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से बेहतर जुड़ाव मिलेगा।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

padum kumar

Director | CGP.NEWS

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"