BREAKING
मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIPUR
24 Aug 2026

रायपुर में हजारों कांवड़ियों के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा:सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक, हटकेश्वरनाथ महादेव से प्रदेश की खुशहाली की कामना

padum kumar

CGP.news Verified Bureau

सावन के पवित्र महीने में रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत की ओर से आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन से महादेव घाट तक निकाली गई। यात्रा में हजारों कांवड़िए शामिल हुए।


हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

मारुति मंगलम भवन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र जल लेकर महादेव घाट स्थित बाबा हटकेश्वरनाथ महादेव के जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। रास्तेभर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ियों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सीएम साय ने किया रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। सीएम साय ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है।

कांवड़ यात्रा आस्था, भक्ति और समर्पण की अभिव्यक्ति है। कठिन यात्रा के बावजूद शिवभक्तों का उत्साह और श्रद्धा सनातन संस्कृति में निहित आस्था की शक्ति को दर्शाती है।


बोले- सामाजिक एकता और समरसता का भी संगम

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव भी है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को एक सूत्र में जोड़ते हैं और आपसी सद्भाव एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

महादेव घाट में किया जलाभिषेक

गुढ़ियारी के मारुति मंगलम भवन से पवित्र जल लेकर निकले कांवड़िए महादेव घाट स्थित भगवान हटकेश्वरनाथ महादेव के मंदिर पहुंचे। यहां भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। पूरे आयोजन के दौरान शिवभक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा।




Event Photo Gallery (2)

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

padum kumar

Director | CGP.NEWS

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"