BREAKING
मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Politics All Regions
24 Aug 2026

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

padum kumar

CGP.news Verified Bureau

**

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय लगातार लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। यहां अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले जरूरतमंद लोगों को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया आज जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, विश्वास और संवेदनशील सहयोग का प्रमुख केंद्र बन गया है।

इसी कड़ी में विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंडरीपानी निवासी 21 वर्षीय युवक अविनाश नायक को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से बेहतर उपचार मिला और अब वह सामान्य रूप से अपना जीवन जी पा रहे हैं। अपने सफल इलाज से खुश अविनाश आज मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। अविनाश का जन्म से ही बाएं पैर के अंगूठे और एक अन्य अंगुली में मांसपेशियों एवं हड्डी का असामान्य रूप से बढ़ना शुरू हो गया था। इसके कारण उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

   अविनाश आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं। कुछ वर्ष पूर्व उन्होंने उपचार के लिए जिला अस्पताल में संपर्क किया था। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार और ऑपरेशन के लिए उन्हें बड़े चिकित्सा संस्थान में जाने की सलाह दी। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज और ऑपरेशन का खर्च उठाना उनके लिए संभव नहीं था। बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर अविनाश ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन प्रस्तुत किया। कैंप कार्यालय ने उनकी समस्या को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा बेहतर उपचार के लिए उन्हें रायपुर भेजा गया। रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में अविनाश का उपचार एवं ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

   सफल उपचार के बाद अब अविनाश की स्थिति में काफी सुधार है। अब वे दैनिक कार्यों को आसानी से कर पा रहे हैं। अविनाश ने भावुक होकर कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अच्छे अस्पताल में इलाज कराना उनके लिए संभव नहीं था। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देने के बाद मेरी समस्या को गंभीरता से लिया गया और रायपुर के डीकेएस अस्पताल में मेरा सफल इलाज कराया गया। उल्लेखनीय है कि कैंप कार्यालय के माध्यम आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिन परिस्थितियों में बेहतर उपचार और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए केवल सहायता का माध्यम नहीं, बल्कि उम्मीद और विश्वास का मजबूत केंद्र बन कर उभरा है।


Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

padum kumar

Director | CGP.NEWS

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"