BREAKING
मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार मोबाइल दुकान में चोरी से लेकर बैंक लूट की साजिश तक, 5 आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई 2-2 साल की सजा राजस्व और वन मंत्री ने किया निःशुल्क पीएससी-व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का शुभारंभ ।27 गाय प्रतिदिन 60 लिटर देती है दूध गौपालन आय का उत्तम साधन इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म अभियान संवेदना के तहत कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई, महिला से छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Local News All Regions
23 Aug 2026

मेहनत और लगन से सिम्मी कुजूर ने बदली अपनी जिंदगी

padum kumar

CGP.news Verified Bureau

**

जशपुर 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है।


इसी कड़ी में कुनकुरी की रहने वाली सिम्मी कुजूर भी कभी आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था।


ऐसे समय में स्व-सहायता समूह से जुड़कर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिला।

समूह के माध्यम से उन्होंने ऋण प्राप्त किया और उस राशि का उपयोग पशुपालन के लिए किया। मेहनत और लगन से पशुपालन को आगे बढ़ाते हुए उनकी आमदनी बढ़ने लगी। इससे परिवार को आर्थिक संबल मिला और उनकी आजीविका पहले की तुलना में बेहतर हुई।

सिम्मी कुजूर की सफलता यहीं नहीं रुकी।


अपने अनुभव और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने एक बार फिर ऋण लिया है। इस बार वह ईंट बनाने की मशीन लगाने जा रही हैं। उनका मानना है कि इस नए व्यवसाय से उन्हें रोजगार और आय का एक और मजबूत साधन मिलेगा तथा आर्थिक स्थिति में और सुधार आएगा।

सिम्मी कुजूर ने कहा कि स्व-सहायता समूह और सरकार की योजनाओं ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। अपनी आर्थिक स्थिति में आए बदलाव के लिए उन्होंने प्रदेश सरकार का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि ऐसी योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

Share this update:
Sanchanak Photo Verified
संरक्षक एवं प्रधान संपादक (Chief Patron & Editor)

padum kumar

Director | CGP.NEWS

"निष्पक्ष, निर्भीक और सत्य पर आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करना ही हमारा मुख्य संकल्प है।"